Thu. Nov 26th, 2026

कायाकल्प योजना के तहत सर्वेक्षण को पहुंची केंद्र की टीम

देहरादून। सीएचसी रायपुर का कायाकल्प योजना के तहत सर्वेक्षण के लिए केंद्र सरकार की टीम पहुंची है। अस्पताल शहर में बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल हैं। सीएमएस डॉ प्रताप रावत ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने इस बार भी केंद्र सरकार की कायाकल्प योजना के तहत आवेदन किया है। जिसके चलते अस्पताल का सर्वेक्षण में नाम आया है। सर्वेक्षण के लिए केंद्र सरकार कायाकल्प योजना की टीम सिविल अस्पताल पहुंच गई है। यह टीम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही सफाई व्यवस्था को भी परखेगी। अस्पताल की ओपीडी, वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम आदि का भी निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा टीम लेगी । सर्वेक्षण को लेकर अस्पताल में पहले से तैयारियां चल रही थी। अस्पताल में काफी व्यवस्थाएं जुटाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed