Fri. May 2nd, 2025

करौली में तापमान में गिरावट, न्यूनतम टेम्परेचर 5 डिग्री पहुंचा:अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री की कमी, तेज सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

करौली जिले में तापमान में कमी और बढ़ोतरी का दौर जारी है। जिसके के चलते तेज धूप भी बेअसर साबित हो रही है। शुक्रवार सुबह क्षेत्र के न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री के करीब गिरावट दर्ज हुई है। क्षेत्र में गुरुवार दोपहर से चल रही तेज ठंडी हवाओं ने लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास कराया है। ठंडी हवाओं व कड़ाके की ठंड से दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बार-बार तापमान कम ज्यादा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में पश्चिम विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने और मौसम बिगड़ने की भी चेतावनी दी है।

ऑल वेदर स्टेशन हिण्डौन प्रभारी मुकेश नायक ने बताया कि सोमवार को 4 डिग्री, मंगलवार को 7.7 डिग्री, बुधवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 11.8 डिग्री सेल्सियस तथा शुक्रवार को 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को 26.3, सोमवार को 26.3, मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 26.4 तथा गुरुवार को 24. 7 डिग्री दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *