Sat. Oct 10th, 2026

सर्दी से मिली राहत

झालावाड़ शहर में रविवार को तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को सर्दी से राहत मिली। शाम के समय भी सर्दी का असर कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शहर में रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। धूप में इतनी तेजी रही कि लोगों ने गर्म कपड़े भी उतार दिए। केवल सुबह शाम ही सर्दी का अहसास बना हुआ है। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने से सर्दी का अहसास तेज हो गया था, लेकिन रविवार को फिर तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed