Thu. Jul 2nd, 2026

रणजी टीम की कमान जय बिष्टा को

केरल के तिरुवनंतपुरम में होने वाले रणजी कप-2022 के लिए उत्तराखंड की टीम गुरुवार को दून से रवाना हो गई है। इस साल टीम की कप्तानी जय बिष्टा को सौंपी गई है। वहीं दीक्षांशु नेगी टीम के उपकप्तान होंगे। तनुष क्रिकेट अकादमी में 20 सादस्यीय टीम का कैम्प लगा था। उत्तराखंड की टीम इस वर्ष रणजी में क्वालीफायर राउंड में है। ई-ग्रुप में शामिल उत्तराखंड को आंध्रप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से मुकाबला करना होगा। टीम के कोच मनीष झा जबकि सहायक कोच मनोज रावत और मैनेजर नवनीत मिश्रा को बनाया गया है। टीम इस प्रकार है। जय बिष्टा(कप्तान), दिक्षांशु नेगी(उपकप्तान-विकेटकीपर), अवनीश सुधा, तनुश गुसाईं, कमल कन्याल, रॉबिन बिष्ट, कुणाल चंदेला, अंकुश मधवाल, आर्य सेठी, अजीत सिंह रावत, अग्रिम तिवारी, दीपक धपोला, निखिल कोहली, हिमांशु बिष्ट, स्वनिल सिंह, मयंक मिश्रा, सौरभ रावत, शिवम खुराना, दीपेश नैनवाल, दिपांकर रमोला आदि मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *