Thu. Jul 2nd, 2026

आकस्मिक निरीक्षण:सीएमएचओ ने सोनोग्राफी सेंटरों का किया निरीक्षण

जैसलमेर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू द्वारा बुधवार को शहर में स्थित मंगलम सोनोग्राफी सेंटर, बचपन सोनोग्राफी सेंटर, जवाहर अस्पताल एवं गोल्डन सिटी हॉस्पिटल में संचालित सोनोग्राफी सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

डाॅ साहू ने सोनोग्राफी के दौरान भरे जाने वाले फार्म एफ एवं संधारित किए गए रजिस्टरों का अवलोकन किया। साथ ही सोनोग्राफी मशीन एवं एक्टिव ट्रैकर की भी जांच की। डाॅ. साहू ने सोनोग्राफी सेंटर पर कार्यरत चिकित्सक से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा सेंटर पर पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 की पूरी पालना करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *