Wed. Nov 25th, 2026

आदेश:डॉ. मुकेश पोटलिया नए पीएमओ, आज करेंगे ज्वाइन

जिला अस्पताल की आरटी पीसीआर लैब में सेवारत माइक्रोबायोलोजी डॉ. मुकेश कुमार पोटलिया अब जिला अस्पताल के नए पीएमओ होंगे। इसको लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप-2) विभाग ने बुधवार शाम को आदेश जारी किए। डॉ. मुकेश कुमार गुरुवार सुबह पीएमओ के पद पर ज्वाइन करेंगे।

उन्होंने बताया कि अस्पताल का विकास और रोगियों के हित में सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता रहेगी। इसको लेकर स्टाफ के साथ मिलजुलकर काम किया जाएगा। अस्पताल को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट दिलाने के लिए नए सिरे से प्रयास किए जाएंगे।

यहां बता दें कि पीएमओ डॉ. दीपक मित्र सैनी ने गत दिनों विधायक चौ. विनोद कुमार से मुलाकात कर स्वास्थ्य और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए किसी दूसरे डॉक्टर को यह जिम्मेदारी सौंपने का आग्रह किया था। सूत्रों के अनुसार डॉ. सैनी के बाद जिला अस्पताल में सीनियर डॉ. एनएल आसेरी, सीएम ढालिया, राजेश कटेवा, वेदपाल बिजारणियां, बृजेश गौड़ आदि से संपर्क किया गया लेकिन किसी ने यह जिम्मेदारी लेने की इच्छा नहीं जताई। इस पर डॉ. पोटलिया को कमान सौंपी गई है। यहां बता दें कि डॉ. दीपक मित्र सैनी दो बार पीएमओ के पद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed