Tue. Jul 14th, 2026

जन जागरण अभियान विषय पर प्रशिक्षण दिया

चूरू नेहरू युवा केंद्र की ओर से चलाई जा रही जल जागरण अभियान विषय पर युवाओं का प्रशिक्षण शिविर संपन्न किया गया। कार्यक्रम प्रभारी नीरज जांगिड़ ने बताया कि जल जागरण अभियान विषय कार्यशाला हुई। कॅरियर कॉलेज के निदेशक अमीलाल धेतरवाल ने युवाओं के घटते जल स्तर पर चिंता व्यक्त की।

हनुमान सिंह, प्रिंसिपल डॉ विजय कुमार, टीटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सुरेश सिंह राठौड़, सहायक आचार्य कुलदीप सोनी ने पौधरोपण बढ़ाने एवं जल संरक्षण पर जोर दिया। एनवाईवी लोकेश सैनी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एनवाईवी अजय कुमार जांगिड़, मंडल अध्यक्ष नेमीचंद, रीना कुमारी, रजनीश कुमार, अनिल कुमार प्रजापत, शंकर लाल शर्मा, विकास कुमार, श्रवण कुमार जांगिड़, गौरव कुमार, पृथ्वी सिंह व राजाराम मील आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *