Tue. Jul 14th, 2026

जल मिशन:जल जागरण कार्यक्रम में जल संरक्षण की शपथ ली

मोहनगढ़ नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक सचिन पाटोदिया एवं राजेंद्र के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जल मिशन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मोहनगढ़ स्थित शहीद नखतसिंह स्टेडियम में जल जागरण व जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पंचायत समिति मोहनगढ़ प्रधान प्रतिनिधि योगेश, उम्मेदसिंह नरावत, हुकमाराम चौधरी, कवि विजय गोयल, मोहनसिंह व अगरसिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। इस दौरान हुकमाराम ने युवाओं को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया।

साथ ही उनके द्वारा युवा खिलाड़ियों को पारितोषिक के रूप में फुटबॉल भेंट की गई। इस दौरान युवाओं के लिए नेहरू युवा केंद्र की ओर से अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। कवि विजय गोयल द्वारा सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *