Mon. May 5th, 2025

मौसम अपडेट:धूप में तेजी से दिन में रहा गर्मी का असर 28 डिग्री के पार हुआ अधिकतम तापमान

झुंझुनूं मौसम शुष्क रहने से जहां सर्द हवा बंद हो गई वहीं दिन के दौरान धूप में तेजी से दिन रात के तापमान में बढ़त दर्ज हुई है। रविवार को फरवरी महीने में पहली बार अधिकतम तापमान 28 डिग्री से पार पहुंच गया। मौसम शुष्क रहने से आने वाले दिनों में गर्मी का असर बढ़ेगा और दिन रात को तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ती हुई।

धूप में तेजी होने से फरवरी महीने में पहली बार तापमान 28.3 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले सात फरवरी को यह 27.9 डिग्री दर्ज किया गया था। पिलानी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 26.9 से बढ़कर 28.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 6.5 से बढ़कर 7.4 डिग्री पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *