Thu. Jul 2nd, 2026

स्कूल में व्यक्तिगत संपर्क:स्टेट ओपन बोर्ड की ओर से सिटी नंबर 12 स्कूल में व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम आज से

टोंक राउमावि सिटी नंबर 12 में राजस्थान स्टेट ऑपन बोर्ड के तत्वावधान में 14 फरवरी से व्यक्तिगत सम्पर्क कार्यक्रम (पीसीपी) का आयोजन किया जाएगा। प्रिंसीपल अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 14 से 28 फरवरी तक होने वाले सम्पर्क कार्यक्रम में ऑपन बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें सभी विद्यार्थियों को भाग लेना अनिवार्य रहेगा, क्योंकि इसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में 10 प्रतिशत संत्राक दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *