Wed. Nov 18th, 2026

पदभार ग्रहण कार्यक्रम:मानवेन्द्र ने सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष का पदभार संभाला

बाड़मेर पूर्व सांसद मानवेंद्रसिंह ने बुधवार को सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष पद पर रामसहाय बाजिया ने भी पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मानवेंद्रसिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह मंशा है कि पूर्व सैनिकों के हितों में कार्य किया जाए, इसलिए सरकार द्वारा इन पदों पर पूर्व सैनिकों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सैनिकों की भलाई करने का हरसंभव प्रयास सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का माला, साफा तथा प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *