Thu. May 1st, 2025

आधूनिक तरीके से खेती के गुर सिखाए

लोहाघाट। नेहरू युवा केन्द्र चम्पावत की पहल पर लोहाघाट के सुंई खैंसकांडे में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ग्रामीणों को कृषि वैज्ञानिकों ने आधुनिक तरीके से खेती करने के गुर सिखाए। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

प्रगतिशील काश्तकार तारादत्त खर्कवाल की अध्यक्षता और नेहरू युवा केंद्र के सलाहकार समिति के सदस्य राजेश चौबे के संचालन में आयोजित गोश्ठी में किसानों को विभिन्न जानकारियां दी गई। मुख्य अतिथि प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. एमपी सिंह ने कृषि और बागवानी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग से उत्पादन और गुणवता में सुधारकर आत्मनिर्भर बनने कर सुझाव दिया। डॉ. सिंह ने किसानों को जैविक खादों, जैविक कीटनाशक का प्रयोग करने, मिट्टी की जांच कराने का सुझाव दिया। उन्होंने संरक्षित खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया। नेहरू युवा केन्द्र के राजेश चौबे ने केंद्र की ओर से युवाओं के लिए संचालित कार्यक्रम की जानकारी दी। यहां ग्राम प्रधान भुवन चौबे, पूर्व प्रधान महेश गड़साडी, पूर्व सरपंच केशव दत्त, मोहित तिवारी, विनोद चौबे, प्रिया, मनीष चौवे, रोहित तिवारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *