Sun. Jun 14th, 2026

अदाणी फाउंडेशन,के सहयोग से मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान अंतर्गत चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ

कवाई, अदाणी फाउंडेशन, कवाई के सहयोग से राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान अंतर्गत चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर आज दिनाँक 25/2/22 शुक्रवार को खरखड़ा रामलोथान ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित हुआ ।
शिविर का शुभारंभ खण्ड मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जय प्रकाश यादव, सरपंच श्रीमती ललिता हाड़ा एवं विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा माता सरस्वती का पूजन व दीपप्रज्वलित कर किया ।
अदानी फाउंडेशन हेड गोपाल सिंह देवड़ा एवं प्लांट हैड अरिंदम चटर्जी ने कहा कि अदानी फाउंडेशन द्वारा इन शिविरों में विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है जिससे कि अधिक से अधिकआमजन को ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।
फाउंडेशन द्वारा शिविर का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार एवं अन्य सहयोग प्रदान दिया जा रहा हैं ।
अदानी फाउंडेशन के दीपक मालवीय ने बताया कि शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश नागर, फिजिशियन डॉ केशव नागर, महिला रोग डॉ सुनीता मेघवाल, मोठपुर PHC से डॉ ओम प्रकाश सुमन, नेत्र रोग, दन्तरोग, आयुष चिकित्सक, आदि विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा 389 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईया दी ।
शिविर स्थल पर ही ही कोविड टीकाकरण, राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं, टीबी, टेली मेडिसिन, 45 तरह की जाँचो आदि का भी लाभ प्रदान किया गया ।
शिविर में विद्यालय स्टाप, आंगनवाड़ी स्टाप एवं अदानी फाउंडेशन से जयदीप व सुनील ने एवं ग्राम पंचायत व ग्रामीणों ने सहयोग प्रदान किया ।
शिविर में सहयोग हेतु ग्राम पंचायत, खण्ड चिकित्साधिकारी एवं ग्रामीणों ने अदानी फाउंडेशन को धन्यवाद दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *