Fri. Jun 19th, 2026

चढ़ते पारे से बढ़ी तपिश, अगले कुछ दिन मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। दोपहर की धूप चुभने लगी है। न्यूनतम पारे में इजाफा होने से सुबह-शाम की ठंड भी कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार

मार्च की शुरुआत से ही प्रदेश में मौसम शुष्क है और चटख धूप खिल रही है। मैदानों में तपिश बढऩे के साथ ही गर्मी का अहसास होने लगाा है। वहीं, पहाड़ों में भी चिलचिलाती धूप से पसीने छूट रहे हैं। हालांकि, पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है। न्यूनतम तापमान में जरूर इजाफा हुआ है

पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज

पहाड़ से लेकर मैदान तक पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

चटख धूप खिलने से तापमान में और इजाफा हो सकता है। जिससे दोपहर में गर्मी महसूस होने के आसार हैं। शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान देहरादून में 30.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान रानीचौरी में 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *