Sat. Nov 21st, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच को नमूने लिए

पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग ने चैकिंग अभियान चलाकर खाद्य सामाग्रियों के जांच को नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी आरके शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सिल्थाम क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने गुजिया, मावा सहित अन्य खाद्य पदार्थो के नमूने जांच के लिए। कहा नमूनों का जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन,अर्जुन सिंह भाटिया, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *