Tue. Jul 14th, 2026

गर्म हवा चली:दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा

चूरू मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप ही अब क्षेत्र में गर्मी का असर अब तेज होने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। सुबह से शाम तक मौसम साफ रहा व धूप का असर तेज रहा। सुबह से शाम तक तेज गर्म हवा भी चलती रही।

मौसम विभाग जयपुर की माने, तो बुधवार से अगले तीन दिन तक क्षेत्र में हीट वेव चलने की संभावना है, जिसके चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.7 व न्यूनतम 18.5 डिग्री रहा। इससे पूर्व सोमवार को अधिकतम तापमान 38.3 व न्यूनतम 18.0 डिग्री था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed