सीमांत के भुवन चंद्र उप्रेती का राष्ट्रीय एथलेटिक्स में चयन
सीमांत के भुवन चंद्र उप्रेती का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इससे सीमांत में खुशी की लहर है। नगर के सरस्वती देवसिंह विद्यालय में तैनात शिक्षक भुवन चंद्र उप्रेती ने पिछले दिनों देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में चयनित किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 मार्च से हरियाणा में आयोजित होगी। उप्रेती वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा में खेल समन्वयक का दायित्व भी संभाल रहे हैं। उनके चयन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना, खंड शिक्षा अधिकारी गणेश ज्याला, गणेश शर्मा, सुभाष ओझा आदि ने खुशी जताई है।