Tue. Jul 14th, 2026

चिरंजीवी स्वास्थ्य याेजना:मेगा स्वास्थ्य शिविर में 463 रोगी लाभांवित

चूरू मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य याेजना के अंतर्गत मंगलवार को रैफरल अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 463 रोगी लाभांवित हुए, वहीं पांच नि:शक्तता प्रमाण पत्र जारी किए गए। कांग्रेस देहात ब्लॉक अध्यक्ष सतीश गागड़वास व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन सैनी ने शिविर का अवलोकन किया।

शिविर प्रभारी डॉ. संजीव कालेर ने बताया कि शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. भीखमचंद, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज, फिजिशियन विशेषज्ञ डॉ. सोमवीर, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत ने रोगियों की जांच कर नि:शुल्क दवा प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed