Thu. Nov 26th, 2026

चार लाख रुपये का बकाया वसूला

विद्युत विभाग की टीम की अधिशासी अभियंता नन्दिता अग्रवाल, एसडीओ अनिता और जेई सतीश कुमार के नेतृत्व में कलियर और मोहम्मदपुर पांडा में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। बकाया राशि जमा नहीं करने पर टीम ने उपभोक्ताओं के मीटर उतारकर कनेक्शन काट दिए। कार्यवाही होती देख कई उपभोक्ताओं ने टीम के सामने ही बकाया बिलों की राशि जमा करवाई। टीम ने करीब चार लाख रुपये वसूल किए। एसडीओ अनिता ने बताया कि टीम ने कलियर और मोहम्मदपुर पांडा गांव से करीब बारह बकायेदारों के मीटर उतारकर करीब तीस बकायेदारों के कनेक्शन काटे और करीब चार लाख रुपये का बकाया वसूला। टीम में सजंय ठोकी, नसीम अहमद, आशीष शर्मा, कुंती जोशी, मोहसीन और यूनुस आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed