Tue. Nov 24th, 2026

पेस क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट से जीता मैच

अंडर-14 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट के फाइनल में वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में मात्र 82 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसके जवाब में पेस क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों ने 3 विकेट खोकर 16 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए पेस क्रिकेट एकेडमी के कप्तान उज्जवल कश्यप को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड से नवाजा गया।

फाइनल में रिहान ने तीन विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। टीम के कोच जानआलम को इस सफलता के लिए एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। पेस क्रिकेट एकेडमी भगवनपुर के अध्यक्ष धर्म सिंह कश्यप ने एकेडमी के सभी खिलाड़ियों एवं कोच को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर शेखर सैनी, विपुल त्यागी,पंकज शर्मा,बरकत अली,राजकुमार कश्यप,प्रमोद पवार, पवन त्यागी,मोहकम सिंह, अंकुर, भोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed