Wed. Nov 18th, 2026

अधूरे सड़क निर्माण पर विधायक ने जताई नाराजगी

लापुर विधायक रवि बहादुर ने सुभाषगढ़ में मुख्य मार्ग के अधूरे पड़े निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे सड़क निर्माण को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। चेताया कि मामले में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दो माह से सुभाषगढ़ में मुख्य सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। मार्ग में कटे पत्थर और उसके ऊपर मिट्टी पड़ी होने से धूल उड़ती है। वहां कटे पत्थरों से दुर्घटनाएं हो रही हैं। पहले ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम से शिकायत की थी। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को मामले से अवगत कराया। सोमवार को ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर लोक निर्माण विभाग के जेई को कड़ी फटकार लगाई। जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अशोक यादव का कहना है कि संबंधित ठेकेदार को जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं। ठेकेदार ने जल्द कार्य पूरा नहीं किया तो उसका भुगतान रोका जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *