Thu. Sep 3rd, 2026

निर्विरोध चुनाव:जिमनास्टिक संघ के चुनाव, अशोक अध्यक्ष और राजेंद्र सचिव निर्वाचित

चूरू जिला जिमनास्टिक संघ की कार्यकारिणी के सदस्यों का निर्विरोध चुनाव राजकीय बागला उमावि में हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल भाटी के अनुसार चुनाव में ओलिंपिक संघ के पर्यवेक्षक ठाकुरमल शर्मा एवं जिला क्रीड़ा परिषद के पर्यवेक्षक साई टेबिल टेनिस कोच रमेश पूनिया के निर्देशन में हुए।

चुनाव में अशोक जोशी अध्यक्ष, राजेंद्रसिंह सचिव, लक्ष्मीनारायण इंदौरियां कोषाध्यक्ष एवं इंदुबाला को संयुक्त सचिव बनाया गया है। राजस्थान जिमनास्टिक संघ के पर्यवेक्षक प्रदीपसिंह पंवार के निर्देशन में हुए चुनाव में नरेंद्र सिंह राठौड़, पवन कुमार बड़थ्वाल, अनिता राठौड़, मीता सक्सेना, मुकेश तंवर, महावीरसिंह शेखावत, नजीर खान, सतीश सक्सेना, अंजनी शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed