Thu. Sep 3rd, 2026

विधायक प्रशांत बैरवा ने आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण:26 में से 8 विद्यार्थी मिले उपस्थित, सभी आंगनबाड़ियों की जांच करने के दिए आदेश

निवाई क्षेत्रीय विधायक प्रशान्त बैरवा एवं जर्मन दंपति और मैडम बारबरा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यालय में कक्षा 5 से 8 वीं तक के विद्यार्थियों को अंग्रेजी किताब की पढाई कराई। विधायक बैरवा ने सीबीओ को शिक्षा स्तर बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी का भी अवलोकन किया। इसमें 26 विद्यार्थियों में से 8 विद्यार्थी ही पाए गए। जिस पर विधायक बैरवा एवं उपखण्ड अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए महिला एवं बाल विकास अधिकारी को सभी आंगनबाड़ियों की जांच करने के आदेश दिए। इस दौरान मिड डे मिल में बनाए गए दाल चावल सही पाए गए। इस दौरान उन्होंने समस्त कक्षा कक्ष में पहुंचकर बालिकाओं से अध्ययन व सामान्य ज्ञान की जानकारी प्राप्त की तथा बालिकाओं के दिए गए जवाब पर संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed