Tue. Jul 14th, 2026

कार्यालय का निरीक्षण:टाउन प्लानर ने किया रतननगर पालिका का निरीक्षण

चूरू डीडीआर बीकानेर के टाउन प्लानर सुग्रीव सिंह ने बुधवार को नगरपालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा आमजन से क्षेत्र की समस्याओं का फीडबैक लिया। उन्हाेंने प्रशासन शहरों के संग अभियान को ओर अधिक गति दिए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति पट्टा लेने से वंचित नहीं रहे, यह हम सब का प्रयास होना चाहिए।

इस दौरान उनसे नगरपालिका की ओर से नगरपालिका में पड़े नाकारा सामान की नीलामी करवाए जाने तथा करीब एक दर्जन से अधिक खसरों के ले-आउट प्लान की स्वीकृति दिलवाए जाने का अनुरोध किया गया। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कस्बे में विभिन्न स्थानों पर पानी निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करवाए जाने की पुरजोर मांग की। बैठक के बाद सुग्रीव सिंह ने नगरपालिका अध्यक्ष निकिता गुर्जर से मुलाकात कर अब तक की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष असगर खां, कनिष्ठ सहायक तेज कुमार, सीओ डॉ. नवीन कुमार शर्मा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed