Wed. Nov 18th, 2026

नैनीताल में वेस्ट मटेरियल से बनाया चिल्ड्रन पार्क

नैनीताल: नैनीताल में हिलदरी संस्था ने वेस्ट मटेरियल प्लास्टिक, लोहा, टायर समेत अन्य वस्तुओं से चिल्ड्रन पार्क बनाया है। जिसका मंगलवार को पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने उद्घाटन किया। अध्यक्ष सचिन नेगी ने बताया कि कई सालों से मल्लीताल क्षेत्र में चिल्ड्रन पार्क बदहाल स्थिति में था। इसे लेकर हिलदारी संस्था द्वारा वेस्ट सामानों से तैयार किया गया है। इसमें बच्चों के खेलने के लिए झूले व बैठने के लिए कुर्सियां इत्यादि बनाई गई हैं। इस दौरान हिलदारी प्रोजेक्ट के बृज तिवारी, अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा, सभासद सपना बिष्ट, गजाला कमाल, प्रेमा अधिकारी, निर्मला चंद्रा, सागर आर्य, पुष्कर बोरा के साथ कुंदन बिष्ट, यशपाल रावत, हरीश मेलकानी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *