Tue. Jul 14th, 2026

पंचायत समिति की साधारण सभा:सदस्यों ने उठाए पानी, बिजली और शिक्षा से जुडे मुद्दे, बाेले- बार-बार बताने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा

चाकसू पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक प्रधान उगंता चोधरी की अध्यक्षता मे पंचायत समिति सभागार में हुई। विकास अधिकारी बृजेंद्र सिह धाकड़ ने बताया कि बैठक मे पंचायत समिति सदस्यों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे पानी, बिजली, शिक्षा सहित अन्य समस्याओं को लेकर बात उठाई गई।

बैठक मे सरकार के सामाजिक अधिकारिता विभाग की ओर से चलाई जा रही संबल योजना, पालनहार योजना को लेकर सभी पत्र लोगों को इसका लाभ देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

वहीं चाकसू के शीतला के पास स्थित पंचायत समिति की भूमि मे से सरकारी काॅलेज के लिए एनओसी देने पर भी सहमति दी गई। बैठक मे चाकसू एसडीएम गोर्धन लाल शर्मा, सहित सभी ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed