Wed. Nov 18th, 2026

ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में उमड़े लोग

हल्द्वानी। राजकीय इंटर कॉलेज राजपुरा में आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर ब्लॉक स्तरीय निशुल्क स्वास्थ्य मेले में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। स्वास्थ विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में लोगों ने दवाइयां और इलाज पाया साथ ही विभिन्न तरह की जानकारियां प्राप्त की। बुधवार को आयोजित मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी व एसीएमओ डॉ रश्मि पंत ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया। मेले में स्किन रोग चर्म रोग नेत्र रोग में स्थानीय लोगों की भीड़ देखी गई। मेले में लोगों के आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड भी बनाए गए। मेले में खेलो इंडिया खेलो के तहत बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं व योग का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *