Wed. Nov 18th, 2026

छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

डीपीएसजी देहरादून में संपन्न हुई कला प्रतियोगिता में एनफील्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ओपी चुग ने कहा कि विद्यालय स्तर पर सम्मानित होने से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलती है। सम्मानित होने वाले छात्रों में रौनक, युवराज जोशी, शान्वी गुरुंग, नव्या राणा, वंश तोमर, नैंसी, मान्वी, दिव्यांशु राणा, वाणी बिजल्वाण, श्रेया शर्मा, हिमांशु चौहान, सिद्धांत नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *