Fri. Jun 26th, 2026

मेहंदी में अदीबा ने मारी बाजी

पीजी कॉलेज नई टिहरी के जंतु विज्ञान विभागीय परिषद की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी में अदीबा, अल्फिशा तथा मुस्कान ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रंगोली में देव समूह ने प्रथम, सुमन ने द्वितीय और श्री समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया। मौके पर डॉ. कविता काला, डॉ. रजनी गुसाईं, डॉ. आशा डोभाल, डॉ. प्रीति शर्मा, पदमा वशिष्ठ, बीपी सेमवाल, पुष्पा पंवार, हरीश मोहन नेगी, माखन, नगीना आर्य, अमित चमोली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed