Wed. Nov 18th, 2026

व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष को बताई समस्याएं

व्यापार मंडल सूलीठांग व पीपलमंडी के व्यापारियों ने नगरपालिकाध्यक्ष से मिलकर अपनी समस्याएं रखीं। व्यापारियों ने सूलीठांग बाजार में व्याप्त समस्याओं का समाधान न होने पर पालिका प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी प्रकट की।

बुधवार को सूलीठांग के व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष बीना बिष्ट को समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि सूलीठांग में शौचालय निर्माण न होने से दिक्कतें आ रही हैं। दो जगह पानी का स्टैंड पोस्ट लगवाने व खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को बदलने की व्यापारियों ने मांग रखी। इसके अलावा सूलिठांग क्षेत्र में साफ-सफाई के बारे में व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष से चर्चा की। पालिकाध्यक्ष बीना बिष्ट ने व्यापारियों की समस्याओं को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर जिला व्यापार मंडल के महामंत्री डॉ. अमित सकलानी, सूलीठांग के अध्यक्ष विजेंद्र कोहली, उपाध्यक्ष राजेश कुकरेती, एलम सिंह पवार, धन सिंह महंत, सुरेंद्र सिंह चौहान, गोपाल सिंह रावत, विक्रम रावत, पूर्व प्रमुख विजेंद्र रावत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *