मेडल जीतने पर खिलाड़ियों का किया सम्मानित
देहरादून में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मेडल जीतने पर शेम लिटिल स्टार स्कूल में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
बुधवार को पुष्कर मंदिर मार्ग पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका प्रीति कोटियाल ने बताया की कराटे चैंपियनशिप में अग्रिता रावत ने स्वर्ण, आदित्य शर्मा ने रजत और आयुष्मान शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। बताया कि 19वीं कराटे चैंपियनशिप पीआरडी ग्राउंड तपोवन रोड देहरादून में 29 से एक मई तक आयोजित की गई। स्कूल प्रबंधक खुशबू पंवार ने स्कूल के छात्रों को मेडल जीतने पर बधाई दी। मौके पर कोच चंद्रमोहन तिवारी भी मौजूद रहे।
