Fri. Jun 26th, 2026

ब्लॉक स्तर पर सुनवाई:टोडाभीम में शुक्रवार को संभागीय आयुक्त करेंगे जनसुनवाई, विभागीय समस्याओं को लेकर बैठक

टोडाभीम में उपखंड मुख्यालय पर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर भरतपुर संभागीय आयुक्त द्वारा शुक्रवार को 3:00 बजे से ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा ने बताया कि केंद्र पर दोपहर तीन 3:00 बजे से जन सुनवाई कार्यक्रम ब्लॉक स्तरीय आयोजित किया जाएगा। जिसमें लोगों की समस्या को सुना जाएगा। वही इस दौरान आयुक्त द्वारा विभागीय स्कीम की समीक्षा बैठक भी ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed