Fri. May 1st, 2026

उप शिक्षाधिकारी मेहरा को पाटी का अतिरिक्त प्रभार

उप शिक्षाधिकारी लोहाघाट सोनी मेहरा को पाटी ब्लॉक के उप शिक्षाधिकारी और खंड शिक्षाधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने अपने पद का कार्यभार ग्रहण का कर्मचारियों की बैठक ली। पाटी में रिक्त चल रहे पद पर लोहाघाट से सोनी मेहरा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मेहरा लोहाघाट के अलावा पाटी विकास खंड में भी अपनी सेवाएं देंगी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाओं का पूरा लाभ देने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को पूर्ण अनुशासन में रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *