Mon. Nov 23rd, 2026

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन और एम्स नर्सिंग एडमिनिस्ट्रेशन के नर्सिंग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले दिन एम्स परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शुक्रवार को वीरभद्र बैराज मार्ग स्थित एम्स में नर्सेज सप्ताह का शुभारंभ प्रिंसिपल कॉलेज ऑफ नर्सिंग एम्स ऋषिकेश की प्रोफेसर स्मृति अरोड़ा और कार्यवाहक नर्सिंग सुपरिटेंडेंट एम्स कैप्टन कल्पना ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर किया। इस दौरान एम्स परिसर में विभिन्न प्रजाति के 21 पौधे रोपे गए। प्रोफेसर अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी है। नर्सिंग सप्ताह में सभी अपने आसपास पेड़ लगाने का संकल्प लें। उन्होंने वृक्षों के जीवन में महत्व और उनकी देखरेख के बारे में जानकारी दी। एनपीडीए अध्यक्ष प्रकाश चंद मीणा ने बताया कि सप्ताहव्यापी नर्सेज सप्ताह में विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाएंगे। मौके पर डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मनीष शर्मा, एनपीडीए सह सचिव दिनेश लोहार, कोषाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, सुनील शर्मा, प्रियंका पटियाल, कार्यकारिणी सदस्य दानिश, श्रीनाथ, एल्विन, महिपाल चौहान, नरेश यादव, अमित सैनी, अखिलेश उनियाल, बिदिन बाबू, मुकेश सैनी आदि नर्सिंग ऑफिसर्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *