Sun. Nov 22nd, 2026

एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस

ऑल इन वन अकेडमी में अपनी कला और नृत्य के माध्यम से बच्चों ने मातृ दिवस पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। ड्राइंग में बच्चों ने अपनी मम्मी को विश करने के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाएं, जिसमें उन्होंने अपनी पसंद की चित्रकारी कर खूबसूरत रंग भरे और अलग-अलग गानों पर नृत्य किया। काव्या, सार्थक, हर्षित, कृष्णा, नोनी, प्रिंस, ईशानी, शिवि, विराज, प्रनील, चारवी और तन्वी ने अलग-अलग गानों पर नृत्य किया। ऑल इन वन एकेडमी की निदेशक सीमा गाबा ने कहा कि बच्चे की सही परवरिश और उसके भविष्य के निर्माण में मां का सबसे बड़ा योगदान है। मां के प्यार और अच्छे संस्कारों द्वारा किया गया पालन पोषण ही बच्चों के संस्कारों में नीव भरने का काम करता है। पीहू ,स्वाति, शालिनी धीमान, पुष्पिता और नूपुर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *