Sat. Jun 27th, 2026

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय:मलारना डूंगर में खुलेगा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय

मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय पर जल्द ही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय खोला जाएगा। हाल ही निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर ने मलारना डूंगर में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की है।

गौरतलब है मलारना डूंगर को पंचायत समिति का दर्जा मिलने एवं कार्यालय विधिवत संचालित होने के बावजूद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्वीकृत नहीं होने के कारण शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यो लिए79 सरकारी,92निजी स्कूलों के अध्यापकों को 40 किलोमीटर दूर बौंली बी ई ई ओ कार्यालय जाना पड़ता था। जिसने समय एवं श्रम अधिक लगता था ।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सी बी ई ओ सहित अन्य 11 पद स्वीकृत किया गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed