Wed. Nov 18th, 2026

पौड़ी में ग्रीष्मोत्सव की तैयारियां जोरो पर

पौड़ी में आयोजित होने वाले ग्रीष्मोत्सव को लेकर पालिका प्रशासन इन दिनों तैयारियों में जुटा हुआ है। शहर में 17 मई में आयोजित होने वाले 7 दिवसीय ग्रीष्मोत्सव में मुख्य आकर्षण का केंद्र राष्ट्रीय स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता है। जो कि नगर के एतिहासिक कंडोलिया मैदान में आयोजित की जानी है। मैदान की साजसज्जा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पालिका प्रशासन युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि फुटबाल प्रतियोगिता में 15 टीमों को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *