Sat. Nov 21st, 2026

ऊर्जा निगम ने 21 लोगों के काटे बिजली कनेक्शन

हल्द्वानी। ऊर्जा निगम ने बिजली बिल के भुगतान के लिए दिए गए बाउंस चेक मामले में कार्रवाई की है। कर्मियों ने 21 लोगों के बिजली के कनेक्शन काट दिए हैं। साथ ही उन्हें बकाया जमा करने को लेकर नोटिस भी दिया है।

गुरुवार को एसडीओ नीरज पांडेय ने बताया कि बीते दिनों ऊर्जा निगम को बिजला का बकाया देने के लिए लोगों ने चेक दिए थे। चेक जब जमा किए गए तो पता चला कि लोगों के खाते में पैसे ही नहीं हैं। इसके बाद 21 चेक बांउस हो गए थे। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों के गुरुवार को कनेक्शन काटे गए। इनमें सुभाष नगर, काठगोदाम, गौलापार के लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *