Thu. Nov 26th, 2026

जींद हरियाणा की टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता में दर्ज की शानदार जीत

तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में ककाड़ी को हराकर हरियाणा के जींद की टीम ने चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ी मंजीत दहिया को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया।

साहिया वैली क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत चल रहे तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची हरियाणा के जींद व ककाड़ी गांव की टीम के बीच भिड़ंत हुई। जींद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ककाड़ी की टीम को 31-25 के अंतर से हरा दिया। प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ी मंजीत दहिया (जींद टीम) को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ व जिला पंचायत की अध्यक्ष मधु चौहान ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार काम करेगी। क्षेत्र के स्टेडियमों व मैदानों को भी ठीक कराया जाएगा। विजेता टीम को प्रतियोगिता समिति की ओर से ट्रॉफी व एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। उप विजेता टीम को 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर एप्पल फेडरेशन के अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य मीरा जोशी, क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष अनील सिंह तोमर, प्रीति चौहान, नीलम संवाई, मधुकर महावर, कमलेश भट्ट, शूरी थपलियाल, डॉ. राजकुमारी, भारत चौहान, जयपाल सिंह बिष्ट, वीरेंद्र रावत, इंदर सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश चौधरी, कृष्णा तोमर, सुंदला चौहान, कांति राणा मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed