Thu. Nov 26th, 2026

तो हरक सिंह की पसंद को ही वन विभाग का मुखिया बनवा रहे हैं वन मंत्री सुबोध उनियाल, इस नाम पर लगी मोहर

आपको बताते चलें भाजपा सरकार में मंत्री रहे हरक सिंह रावत ने वन विभाग में फेरबदल करते हुए राजीव भरतरी को हाफ के पद से हटाते हुए विनोद सिंघल की तैनाती दी थी इस तैनाती के विरोध में राजीव भरतरी हाई कोर्ट भी गए थे कल देर शाम शासन ने एक ही समान दो पद बनाते हुए विनोद सिंघल को हॉफ बनाने का आदेश जारी कर दिया है।

वन विभाग के मुखिया विनोद सिंघल अभी तक प्रभारी हॉफ के रूप में चल रहे थे मंत्री हरक सिंह रावत के सरकार से हटाए जाने व कांग्रेस में जाने के बाद इस बात की कयास और तमाम चर्चाएं जोरों पर थी कि उनके किए हुए वन विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग व अन्य कामों को भी पलटा जा सकता है हालांकि विनोद सिंघल के मामले में अभी ऐसा नहीं लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed