Fri. Nov 20th, 2026

यूओयू के विद्यार्थियों ने मीडिया रिसर्च को जाना

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शोध आधारित ऑनलाइन कार्यशाला गुरुवार को भी जारी रही। दूसरे दिन एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार चतुर्थ सेमेस्टर एवं डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन दूसरे सेमेस्टर के 50 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हैं। पहले सत्र में अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र कुमाऊं विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका डॉ. पूनम बिष्ट ने विद्यार्थियों को मीडिया रिसर्च और विकास पत्रकारिता के विषय में जानकारी दी। दूसरे सत्र में भारतीय जनसंचार संस्थान के प्रो. हेमंत जोशी विद्यार्थियों को संचार शोध की जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *