Sun. Nov 22nd, 2026

नशे के खिलाफ गांव स्तर पर मुहिम जरूरी

ब्लॉक सभागार में तंबाकू निषेध सप्ताह के तहत आयेाजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि नशा वर्तमान समय में युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। इसके खात्मे के लिए समाज के सभी आयु वर्ग के लोगों को संकल्प लेना होगा। साथ ही नशे के खिलाफ गांव स्तर पर मुहिम चलाना जरूरी है।

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भीमताल के अधीक्षक डॉ. नवीन तिवारी ने तंबाकू सेवन से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मान सिंह बिष्ट, बीडीओ जेसी पंत, डीपीओ नीरज कुमार जोशी, एडीओ गोपाल राम, यशपाल, प्रेम मेहरा, लक्ष्मण गंगोला, नवीन क्वीरा, पूरन भट्ट, जया बोहरा, मुकेश पलड़िया, प्रेम कुल्याल, दुर्गादत्त पलड़िया, मंजू पलड़िया, राजेंद्र कोटलिया, रजनी रावत, अनीता देवी, महेश भंडारी, मनोज चनियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *