Mon. Aug 3rd, 2026

एमबापे की हैट्रिक से पीएसजी ने दर्ज की बड़ी जीत, लीग-1 मुकाबले में मेट्ज को 5-0 से हराया

पेरिस, एपी। कायलियन एमबापे की हैट्रिक की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लीग-1 मुकाबले में मेट्ज को 5-0 से हराया।

पीएसजी की ओर से एमबापे ने एंजेल डी मारिया के पास पर 25वें मिनट में गोल किया। उन्होंने फिर 28वें मिनट में लियोन मेसी के पास पर गोल कर बढ़त दोगुनी कर दी। पहला हाफ खत्म होने से पहले नेमार ने 31वें मिनट में बाक्स के सेंटर से शाट मारकर गोल दागा। दूसरे हाफ में एमबापे ने 50वें मिनट में गोल किया, तो वहीं मेट्ज के बोउबाकर ट्राओरे को खराब फाउल के लिए 58वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया गया जिसके बाद टीम शेष मुकाबला 10 खिलाडि़यों के साथ खेली। इसके बाद पीएसजी के डी मारिया ने 67वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त मजबूत कर दी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed