Tue. Nov 24th, 2026

समिति की बैठक में होंगे प्रवेश संबंधी अहम निर्णय: प्रो.नेगी

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में विवि के नवीन सत्र के प्रवेश हेतु विवरण पुस्तिका के संबंध में चर्चा की गई। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया कि 13 जून से विवि में शुरू होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व बोर्ड द्वारा नवीन प्रवेश की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही विवि की प्रवेश समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रवेश संबंधी कई बिन्दुओं पर अहम निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में प्रो. आरएस पांडे, डॉ. पूजा सकलानी, डॉ. ममता आर्य, डॉ. हीरालाल यादव, डॉ. घनश्याम ठाकुर, डॉ. शुभ्रा काला, डॉ. कपिल पंवार, डॉ. आशुतोष गुप्त, डॉ. नागेन्द्र रावत, डॉ. रमेश चन्द्र राणा, डॉ. पूजा सकलानी, डॉ. कुजांग अंगमो आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed