Thu. Nov 26th, 2026

उद्योग की आवश्यकताओं के बारे में छात्रों को किया जागरूक

ओआईएमटी में मंगलवार को ‘नर्चरिंग द ग्रेजुएट ऑन इंडस्ट्री रेडिनेस विषय पर वेबिनार आयोजित हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने उद्योगों की आवश्यकताओं के बारे में छात्रों को जागरूकता किया गया।

संस्थान के निदेशक डॉ. विकास गैरोला ने सभी छात्र छात्राओं को औद्योगिक क्षेत्रों में हुई कमी व उसके पुनरोत्थान के लिए किस प्रकार हम प्रयास कर सकते हैं, उन कोशलों के बारे में बताया। निदेशक प्रोडक्ट डेवलपमेंट और ओरेकल प्रो. शरथ बाबू ने छात्रों को बताया कि बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ भारत शिक्षा क्षेत्र में भी वृद्धि देख रहा है। हालांकि भारतीय उद्योग स्नातकों की नौकरी की तैयारी के बारे में इतना आश्वस्त नहीं है। भारत उद्योग और शिक्षाविद एक साथ आएं और इनमें से कुछ अंतर्निहित शक्तियों को संबोधित करें। उद्योग की आवश्यकताओं के साथ पाठ्यक्रम का संरेखण, कौशल आधारित शिक्षा पर जोर देना, इंटर्नशिप लाइव प्रोजेक्ट और कॉरपोरेट इंटरकनेक्शन के माध्यम से कार्य स्थल पर प्रदर्शन करना होगा। साथ ही केवल पाठ्यक्रम संरचना पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा अध्यापकों को सही अनुभव का प्रशिक्षण प्रदान करना अनिवार्य होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed