Sat. Nov 21st, 2026

नेशनल होटल के समीप नई पार्किंग बनेगी

नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर नेशनल होटल के समीप नई पार्किंग का निर्माण होने जा रहा है। डीडीए सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया इसके लिए कार्यदाई संस्था नेशनल हाईवे को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि डीएम कार्यालय के समीप बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण का काम शुरू हो गया है जिसे छह माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त फांसी गधेरा क्षेत्र में पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। हालांकि फांसी गधेरा क्षेत्र में पार्किंग का निर्माण भूमि हस्तांतरण के चलते रुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *