Wed. Nov 18th, 2026

पदक विजेता छात्र को सम्मानित किया

उदलहेड़ी के ग्रीन हिल्स ग्लोबल अकेडमी के कक्षा आठ के छात्र मनमीत कुमार पुत्र अवनीश कुमार निवासी रुड़की ने भोपाल मे आयोजित राष्ट्रीय स्तर की अंडर-16 कयाक-कैनोइंग प्रतियोगिता मे उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल जीता। प्रधानाचार्य अमित कालखंडे और सभी अध्यापकों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान अकेडमी के सरंक्षक धनपाल सिंह, चेयरपर्सन रेखा वर्मा, प्रबंधक रवींद्र वर्मा, विपिन वर्मा,उप प्रधानाचार्या पूजा राठी, ललित कुमार, भावना माहेश्वरी, सोनिका, आस्था, सोलानी, जेपी सिंह, मीनू सैनी, रितु चौधरी, मोनिका आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *