Mon. Nov 23rd, 2026

निबंध में मनीष और भौतिक कहानी में सिमरन प्रथम

पीजी कॉलेज में भौतिक विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में मनीष, भौतिकी पर आधारित कहानी में सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

क्विज में न्यूटन क्लब की भारती आर्या, प्रफुल उनियाल, अभिषेक चौहान, श्रुति खंडूरी ने पहला, रमन क्लब की प्रगति, सिमरन, हिमांशु, सुभाष आर्या दूसरा, प्लांक क्लब की मनीष, श्रीदेव, साक्षी व किशनदेव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध में कन्हैया दूसरे, सचिन तीसरे, भौतिकी कहानी में बलिराम सजवाण दूसरे, दिव्या जगूड़ी तीसरे तथा पोस्टर में मनीष सिंह और दिव्या जगूड़ी ने पहला, कन्हैया भट्ट दूसरे और श्रुति रावत तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान गठित भौतिक विभाग की विभागीय परिषद् का गठन कर हिमांशु परमार अध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर विभाग प्रभारी डा. अरविंद रावत, अंजली नौटियाल, डा. महेंद्रप्रताप राणा, डा. मुकेश बडोनी, परमानंद नौटियाल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed