Thu. Nov 26th, 2026

चम्पावत के सचिन ने अंडर 20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

देहरादून। चंपावत के सचिन सिंह बोहरा ने 20वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप अंडर 20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 10 हजार मीटर रेस वॉक जूनियर वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। गुजराज के नाडियाड छोटोभाई पुरानी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में हुई प्रतियोगिता में सचिन ने 43:43.28 मिनट का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल पाते ही उन्होंने अंडर-20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर 20 चैंपियनशिप 1 से 6 अगस्त 2022 को काली, कोलंबिया में आयोजित होगी। वहीं रांची में 16 व 17 अप्रैल 2022 को आयोजित हुई नवमी इंडियन ओपन रेस वाक चैंपियनशिप के अंडर-20 में 10 किलोमीटर रेस वॉक में सचिन ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया था, जहां उन्होंने 43 मिनट 12 सेकंड का समय लिया था। सचिन व उत्तराखंड में उनके कोच लोकेश कुमार को उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव केजेएस कलसी ने शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed