Thu. Nov 26th, 2026

पर्यावरण दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

मदरहुड विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा, निदेशक प्रशासन दीपक शर्मा, निदेशक एकेडमिक प्रो. वीके सिंह ने पौधरोपण किया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता और पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विज्ञान संकाय की वैष्णवी, दूसरा स्थान कला संकाय कीसाक्षी नौटियाल और तीसरा स्थान शिक्षा संकाय की आयशा आजाद ने हासिल किया। वहीं पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विधि संकाय, द्वितीय स्थान पैरामेडिकल संकाय और तृतीय स्थान कला संकाय ने प्राप्त किया। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. एनके यादव, सहायक कुलसचिव विपुल शर्मा, चीफ प्रोक्टर मनसब अली एवं और सभी संकायों के अधिष्ठाता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा संकाय की अधिष्ठाता प्रो. बबीता सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति की ओर से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed